बसना - अग्रवाल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना के द्वारा दिव्यांग बच्चों के बेहतर भविष्य एवं सर्वांगीण विकास हेतु डॉ एन के अग्रवाल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज दिनांक 26/09/26 को संध्या 05 बजे संबल चाईल्ड न्यूरो डेवलपमेंट ,रिहैब्लेटेशन एंड फिजियोथेरेपी सेंटर का भव्य शुभारंभ बसना के विधायक डॉ संपत अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।
समारोह में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, श्रीमती चातुरी नंद विधायक सरायपाली, अनूसूचित जाति आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष रामलाल चौहान, अमरजीत सिंह छाबड़ा अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग,चन्द्रहास चन्द्राकर अध्यक्ष बीज विकास निगम , शाकम्बरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक, शंकर अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता,येतराम साहू जिलाध्यक्ष भाजपा महासमुंद, चुन्नी लाल साहू पूर्व सांसद,पूनम चंद्राकर पूर्व विधायक,विमल चोपड़ा पूर्व विधायक महासमुंद , राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह पूर्व मंत्री,औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष अंजय शुक्ला, सरला कोसरिया सदस्य महिला आयोग छत्तीसगढ़ विशिष्ट अतिथि होंगे।
चिकित्सा क्षेत्र से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सांवर अग्रवाल, डॉ जय श्री त्रिवेदी, डॉ एस एम पाढ़ी हृदय रोग विशेषज्ञ रायपुर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।




