शासकीय महाविद्यालय में मनाया गया ओजोन परत संरक्षण दिवस - reporterkranti.in

reporterkranti.in

RNI NO CHHHIN/2015/71899

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 24, 2026

शासकीय महाविद्यालय में मनाया गया ओजोन परत संरक्षण दिवस

 



बसना -शासकीय महाविद्यालय बसना में प्राचार्य डॉक्टर एस. के. साव के निर्देशन में एवं श्रीमती आरती साव के मार्गदर्शन में रसायन विभाग के द्वारा ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया l सर्वप्रथम श्रीमती आरती साव ने ओजोन परत संरक्षण दिवस बनाने के कारण, इतिहास एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया और कहा  की ओजोन परत का संरक्षण में तीन  लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है व्यक्ति, उद्योग एवं सरकार की अगर सभी अपना कार्य ईमानदारी से करें तो ओजोन परत को जल्द से जल्द संरक्षण किया जा सकता हैl तत्पश्चात श्रीमती गीतिका प्रधान ने बताया कि हम किस प्रकार अपना योगदान ओजोन परत को संरक्षित करने में कर सकते हैं उसके पश्चात रूपाली साव ने ओजोन परत में होने वाली विभिन्न प्रकार की रासायनिक क्रियाओं को समझाया तथा विद्यार्थियों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता एवं प्रश्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम रोशनी कुमार बीएससी पंचम सेमेस्टर, द्वितीय प्रीति देवांगन एमएससी फर्स्ट सेमेस्टर, एवं तृतीय कौशल्या पोरते बीएससी पंचम सेमेस्टर l प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम तुषार चौहान बीएससी पंचम सेमेस्टर, द्वितीय रोशनी कुमार एवं तृतीय नोहरमणी साहू एमएससी प्रथम सेमेस्टरl कार्यक्रम का संचालन नोहरमाणी साहू एमएससी प्रथम सेमेस्टर के द्वारा किया गया तथा इस कार्यक्रम में रोशनी गुप्ता, मीनाक्षी साव, ज्योति पटेल एवं अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेl

Post Bottom Ad

ad inner footer