बसना -भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माय भारत के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिनांक 27 अगस्त 2026 को खेलो इंडिया संवाद : "खेल की बात पीएम के साथ" कार्यक्रम का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम किया गया l इस कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश भर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया गयाl
यह कार्यक्रम प्रदेश के प्रत्येक जिले के चिन्हित दो महाविद्यालय में आयोजित किया जाना था जिसमें महासमुंद जिले में चयनित महाविद्यालय में स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्थानीय खिलाड़ीयों, जनप्रतिनिधियों और नीति निर्माताओ के साथ एक साझा मंच पर जोड़कर भारत के खेल इकोसिस्टम पर संवाद स्थापित करना है l
इस वर्चुअल कार्यक्रम में महासमुंद जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, बसना एस डी एम हरि शंकर पैकरा, सांसद प्रतिनिधि नवीन साव, विधायक प्रतिनिधि मोहित पटेल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. साव, सहायक प्राध्यापक विजय कुमार कठाने, संतोष कुमार घृतलहरे, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी, माय भारत वॉलिंटियर अभिषेक दास, खेलो इंडिया कोच एवन कुमार साहू खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद, डोमेश्वरी साहू ( राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाडी ), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छात्र-छात्राएं, महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं शामिल हुए l
पीएम के वर्चुअल कार्यक्रम के पश्चात नशा मुक्ति के लिए सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति हेतु प्रतिज्ञा( संकल्प) दिलवाया गयाl
पांच युवा संवाद विषयों पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने विचार,प्रतिक्रियाएं ऑनलाइन माध्यम से साझा किये l ऑनलाइन लिंक के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया l




